ससुराल वालों को भला बुरा कहने पर दामाद ने कर दी हत्या - हुआ खुलासा

ससुराल वालों को भला बुरा कहने पर दामाद ने कर दी हत्या - हुआ  खुलासा

गोण्डा। पुलिस कप्तान आकाश तोमर के निर्देशन में थाना उमरी बेगम गंज क्षेत्र के अन्तर्गत हुई हत्या की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक अभियुक्त गिरफ्तार कर आलाकत्ल व घटना में प्रयुक्त एक होण्डा सिटी कार को बरामद कर लिया है।

गौरतलब है कि दिनांक 06/07 सितंबर 2022 की रात्रि थाना उमरीबेगम गंज क्षेत्र के अन्तर्गत डिक्सिर में दो चचेरे भाईयों के ऊपर अज्ञात व्यक्ति द्वारा लोहे की राॅड से वार कर चोटे पहुॅचायी गयी थी। जिसमें बृजेश की मृत्यु हो गयी थी और कृष्णभान को गम्भीर चोटे आयी थी।

इस घटना के संबंध में रामभान सिंह पुत्र अजय कुमार सिंह निवासी डिक्सिर थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा की तहरीर पर थाना उमरीबेगमगंज में हत्या का अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर द्वारा डाॅग स्क्वायड व फारेंसिक टीम के साथ मौके पर जाकर घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना के खुलासे के लिए टीमें गठित कर थानाध्यक्ष उमरीबेगमगंज व प्रभारी एस0ओ0जी0 और सर्विलांस को निर्देशित किया गया था।

एसएसपी आकाश तोमर के निर्देश के अनुक्रम में थाना उमरीबेगमगंज व एस0ओ0जी0/सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा सुरागरसी कर विवेचना के दौरान प्रकाश में आये आरोपी अभियुक्त रोहिताश उर्फ रोहित पुत्र हुकुम सिंह निवासी फुसावली थाना बरला जनपद अलीगढ को अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के पर्यवेक्षण में गिरफ्तार कर उसके कब्जे से आलाकत्ल लोहे की राॅड व घटना में प्रयुक्त 01 होण्डा सिटी कार बरामद कर लिया गया।

पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उसकी शादी डिक्सिर निवासी सुरेश सिंह की पुत्री से हुई थी। कुछ दिन पूर्व मेरे ससुर व मृतक के परिजनों के बीच आवादी की जमीन को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें विपक्षियों ने मेरे ससुरालजनों को काफी भला-बुरा कहां था। इसी बात से झुब्ध होकर मैने इस घटना को अंजाम दिया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी। हत्या को अंजाम देने वाले रोहित को गिरफ्तार करने में थानाध्यक्ष उमरीबेगमगंज मुकेश पाण्डेय मय टीम, प्रभारी एस0ओ0जी0 अमित कुमार मय टीम तथा प्रभारी सर्विलांस सेल आलोक राय मय टीम शामिल रहें।

epmty
epmty
Top