नक्सलियों की गोली से जवान घायल- हेलिकाॅप्टर से इलाज के लिए रवाना

नक्सलियों की गोली से जवान घायल- हेलिकाॅप्टर से इलाज के लिए रवाना

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिला मुख्यालय में एक जवान को नक्सलियों ने गोली मार दी। गोली जवान के पीठ पर लगी। गंभीर रूप से घायल जवान को बेहतर इलाज के लिए हेलिकाॅप्टर से रायपुर रवाना किया गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार जिला रिजर्व पुलिस का जवान दीपक दुर्गम पुलिस लाइन से लगे अटल आवास के पास जंगल में माओवादियों के स्माल एक्शन टीम द्वारा गोलीबारी किए जाने से कल रात्रि गंभीर रूप से घायल हो गया। जवान को पीठ पर गोली लगी जिसका प्राथमिक उपचार जिला अस्पताल में किये जाने के बाद देर रात हेलिकाप्टर से रायपुर रवाना किया गया।पुलिस बीजापुर शहर में सुरक्षा का इंतजाम कर फायरिंग की जांच की जा रही है।




वार्ता

epmty
epmty
Top