छह IPS अधिकारियों के तबादले

छह IPS अधिकारियों के तबादले

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (भापुसे) के छह वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले कर उनकी नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं।

राज्य के गृह विभाग द्वारा आज यहां जारी आदेश के अनुसार मुरैना में उप पुलिस महानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार का तबादला कर उन्हें पुलिस मुख्यालय भोपाल में उप पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदस्थ किया है। इसके अलावा पुलिस मुख्यालय भोपाल के सहायक पुलिस महानिरीक्षक मुकेश कुमार श्रीवास्तव को सीधी जिले का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

इसी प्रकार रतलाम जिले के पुलिस अधीक्षक गौरव कुमार तिवारी का तबादला कर उन्हें पुलिस अधीक्षक एटीएस पुलिस मुख्यालय भोपाल का दायित्व सौपा गया। अभिषेक तिवारी पुलिस अधीक्षक बालाघाट को रतलाम के नए पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गयी है। वहीं, आशुतोष बागरी सेनानी, 17 वीं वाहिनी विसबल भिंड को मुरैना का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। समीर सौरभ सेनानी, हॉकफोर्स बालाघाट को बालाघाट का ही नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

वार्ता

epmty
epmty
Top