कांग्रेस को झटका- प्रत्याशी छोड़ भागा मैदान- मंत्री ने दिया BJP में...

कांग्रेस को झटका- प्रत्याशी छोड़ भागा मैदान- मंत्री ने दिया BJP में...

इंदौर। लोकसभा चुनाव- 2024 के अंतर्गत कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए पार्टी प्रत्याशी ने मैदान छोड़ दिया है। कांग्रेस द्वारा इंदौर लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाए गए अक्षय कांति बम ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना नामांकन वापस लेते हुए बीजेपी का रास्ता क्लियर कर दिया है।

सोमवार को इंदौर लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार बनाए गए अक्षय कांति बम इलेक्शन से पहले ही मैदान छोड़कर भाग खड़े हुए हैं। कांग्रेस द्वारा इंदौर लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाए गए अक्षय कांति बम ने भारतीय जनता पार्टी के विधायक रमेश मेंदोला के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी कार्यालय से अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया है।

कलेक्टर के दफ्तर में नामांकन वापस लेने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम सीधे भारतीय जनता पार्टी के दफ्तर पर जा पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी के दफ्तर पर पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी अब भगवा चोला धारण कर सकते हैं।

इस बड़े घटनाक्रम के बीच मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट करते हुए कहा है कि इंदौर से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी अक्षय कांति बम का भारतीय जनता पार्टी में स्वागत है।

epmty
epmty
Top