मुठभेड़ में शीशम चोर 7 बदमाश गिरफ्तार, एक घायल

मुठभेड़ में शीशम चोर 7 बदमाश गिरफ्तार, एक घायल

सहारनपुर। दिन की पहली किरण फूटने के साथ ही बेहट-फतेहपुर मार्ग पर बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ में पुलिस ने एक बदमाश को घायल कर गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान फरार हुए बदमाश के 6 साथी भी बाद में कांबिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिए गए। इस मुठभेड़ में पुलिस का एक सिपाही भी बदमाशों की गोली से घायल हो गया। बदमाश और पुलिस के जवान को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


एसएसपी शिवासिम्पी चनप्पा के दिशा निर्देशन में अपराधों पर नियंत्रण के लिए अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही कर रही जनपद की थाना फतेहपुर पुलिस शुक्रवार की सवेरे लगभग 6.00 बजे बेहट-फतेहपुर मार्ग पर कानून और सुरक्षा व्यवस्था के मददेनजर चैकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान शीशम की लकड़ी लादकर ले जा रहे आधा दर्जन से भी अधिक लोगों को पुलिस ने पूछताछ के लिए रोका। लेकिन पुलिस बल को देखते ही उन्होंने गोलियां चलानी शुरू कर दी। पुलिस ने किसी तरह खुद का बचाव करते हुए बदमाशों का मुकाबला करना शुरू कर दिया। दोनों तरफ से काफी समय तक गोलियों का आदान-प्रदान हुआ। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। इस दौरान पुलिस का एक सिपाही गौरव कुमार भी बदमाशों की गोली की चपेट में आकर घायल हो गया। मुठभेड़ के दौरान आधा दर्जन बदमाश भागने में कामयाब रहे। बाद में घंटों की कांबिंग में पुलिस ने फरार हुए बदमाशों को भी गिरफ्तार कर लिया। घायल हुए बदमाश और सिपाही गौरव पंवार को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पकड़े गए बदमाश के कब्जे से तमंचे और कारतूस बरामद हुए हैं। बदमाश का नाम जनपद हरिद्वार के थाना भगवानपुर क्षेत्र के गांव हल्दौर निवासी मौसम पुत्र कमरुद्दीन बताया जा रहा है। पकडे गये बदमाश शिवालिक पहाडियों के जंगल से शीशम के कीमती पेड चोरी से काटकर उनकी लकडियां बेच देते थे। हत्थे चढे शीशम चोर बदमाशों की काफी समय से पुलिस को तलाश थी।

epmty
epmty
Top