बेशर्मी की हो गयी हद- 9 माह की बच्ची के साथ दुष्कर्म- हुआ अरेस्ट

बेशर्मी की हो गयी हद- 9 माह की बच्ची के साथ दुष्कर्म- हुआ अरेस्ट
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

बुलन्दशहर। उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले के खुर्जा देहात थाना क्षेत्र में नौ माह की बच्ची के साथ लैंगिक छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोषी कुमार सिंह ने रविवार को बताया कि खुर्जा देहात क्षेत्र निवासी वादिया ने पुलिस को सूचना दी कि उसके पड़ोसी राजा उनकी नौ माह की पुत्री को खिलाने के बहाने घर से ले गया और उसके साथ लैंगिक छेड़छाड़ और दुष्कर्म किया।

उन्होने बताया कि तहरीर के आधार पर खुर्जा देहात थाने में बलात्कार की धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्त राजा को गिरफ्तार कर लिया है।

वार्ता

epmty
epmty
Top