तनाव मुक्ति के लिए शाहपुर पुलिस ने किया योग-लगाया ध्यान

तनाव मुक्ति के लिए शाहपुर पुलिस ने किया योग-लगाया ध्यान

शाहपुर। ड्यूटी के दौरान रहने वाले तनाव से मुक्ति पाने तथा एकाग्रता के साथ अपनी ड्यूटी करने के लिए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सवेरे के समय योगाभ्यास करते हुए ध्यान लगाया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का उत्साह देखते ही बन रहा था।


बृहस्पतिवार को शाहपुर थाना प्रभारी राधेश्याम शर्मा की ओर से थाना परिसर में योग कक्षाओं का आयोजन कराया गया। योगाचार्य के माध्यम से थाने के सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सवेरे के समय योगाभ्यास कराया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने योग से मुक्ति पाने के लिए ध्यान भी लगाया। योगाभ्यास के दौरान योगाचार्य ने योग कक्षा में शामिल हुए सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को रोजाना योग करने के फायदे बताएं और एकाग्रता के साथ अपनी ड्यूटी करने के लिए भी प्रेरित किया।


योगाचार्य ने कहा कि सुबह के समय कुछ मिनट ध्यान एवं योगाभ्यास करने से पुलिसकर्मी तनावमुक्त होकर एकाग्रचित्त और स्वस्थ रहकर बिना किसी परेशानी को आराम के साथ अपनी ड्यूटी को अंजाम दे सकेंगे। योगाभ्यास एवं ध्यान क्रियाओं को करने के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों में खासा उत्साह दिखाई दिया।

epmty
epmty
Top