महिला सिपाही से छेड़छाड़ के आरोपी कांस्टेबल के साथ कई सिपाही सस्पेंड

महिला सिपाही से छेड़छाड़ के आरोपी कांस्टेबल के साथ कई सिपाही सस्पेंड

आजमगढ़। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने महिला सिपाही के साथ छेड़छाड़ करने वाले कांस्टेबल के अलावा लापरवाह मिले दो अन्य सिपाहियों को विभागीय कार्यवाही का पाठ पढ़ाते हुए तीनों को निलंबित कर दिया है। सस्पेंड किए गए एक कांस्टेबल के ऊपर महिला सिपाही के साथ छेड़छाड़ और एक अन्य दूसरे सिपाही पर मारपीट का आरोप लगा है। इन लोगों का साथ देने के आरोपी सिपाही को भी पुलिस अधीक्षक द्वारा निलंबित कर दिया गया है।

दरअसल पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य को रविवार की देर रात एक महिला सिपाही के साथ कांस्टेबल विजेंद्र सिंह द्वारा छेड़छाड़ किए जाने की शिकायत मिली थी। जानकारी मिलने के बाद जब पुलिस अधीक्षक द्वारा मामले की जांच कराई गई तो उसमें कांस्टेबल के ऊपर लगा आरोप सही पाया गया। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने कांस्टेबल विजेंद्र सिंह और सिपाही दिवाकर सिंह पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज होने की पुष्टि करते हुए कहा है कि कांस्टेबल विजेंद्र सिंह, दिवाकर सिंह और मनीष मिश्रा को निलंबित कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि रविवार की देर रात डायल 112 पर तैनात सिपाही की कांस्टेबल पत्नी रात के समय पुलिस लाइन परिसर में स्वास्थ्य की दृष्टि से इधर उधर चहलकदमी करते हुए टहल रही थी। उसी समय एसपी सिटी के गनर विजेंद्र सिंह जो स्थानांतरण पर आया हुआ है, ने टहल रही महिला सिपाही के साथ छेड़छाड़ कर दी। महिला सिपाही ने अपने पड़ोसी को फोन करते हुए मौके पर बुला लिया।

पीड़िता ने बाद में मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य से कर दी, जिसके चलते एसपी द्वारा उसके खिलाफ निलंबन की यह कार्रवाई की गई है।

epmty
epmty
Top