ब्यूटी पार्लर से आई दुल्हन को देख भड़का दूल्हा- किया शादी से इंकार

ब्यूटी पार्लर से आई दुल्हन को देख भड़का दूल्हा- किया शादी से इंकार

बेंगलुरु। ब्यूटी पार्लर में गई लड़की जब दुल्हन के रूप में सज संवरकर वापस लौटी तो उसका चेहरा देखते ही दूल्हा बुरी तरह से भड़क गया और उसने उसके साथ शादी करने से इंकार कर दिया। लड़का और लड़की पक्ष ने भड़के दूल्हे को मनाकर शादी की रस्म पूरी करने की कोशिश की, लेकिन जब अपने फैसले से दूल्हा टस से मस नहीं हुआ तो बारात बगैर दुल्हन के ही वापस बैरन लौट गई।

दरअसल कर्नाटक के हसन जनपद स्थित आरासिकेरे गांव की रहने वाली लड़की शादी से पहले सजने और संवरने के लिए नजदीक के कस्बे में गई थी। उसका इरादा अपना मेक ओवर कराने का था। ब्यूटी पार्लर पहुंची लड़की ने अपने चेहरे पर पहले फाउंडेशन लगवाया और कुछ नया ट्राई करते हुए अपने होने वाले दूल्हे को अपनी तरफ आकर्षित करने की चाहत में उसने फाउंडेशन के बाद स्टीम ले ली। स्टीम लेते ही उसके चेहरे पर असर पड़ा और वह जल जाने की वजह से जगह-जगह से सूज गया। उधर दूल्हे ने जब लड़की के इस हाल के बारे में सुना तो उसने बुरी तरह से भड़कते हुए लड़की के साथ शादी करने से इनकार कर दिया।

लड़का और लड़की पक्ष के लोगों ने भड़के दूल्हे को समझा-बुझाकर शांत करने की कोशिश की। लेकिन वह अपने फैसले से टस से मस नहीं हुआ। आखिरकार शादी टूट गई और बारात को बैरंग ही वापस लौटना पड़ा। उधर लड़की पक्ष के लोग लड़की को लेकर अस्पताल गए। जहां उसका इलाज चल रहा है। इसके बाद ब्यूटी पार्लर की संचालिका के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। फिलहाल पुलिस ब्यूटी पार्लर संचालिका से पूछताछ कर रही है।

epmty
epmty
Top