तस्करों पर शिकंजा- सवा करोड़ की स्मैक बरामद

तस्करों पर शिकंजा- सवा करोड़ की स्मैक बरामद

संभल। पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा के निर्देशन में थाना बनियाठेर पुलिस ने तीन बदमाशों को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गोली से एक बदमाश घायल हो गया। इसी दौरान बदमाश की गोली से एक सिपाही भी घायल हो गया है। पुलिस ने सिपाही व तस्कर को उपचार के लिये चिकित्सालय में भर्ती करा दिया है।

चंदौली इलाके में थाना बनियाठेर पुलिस चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को एक संदिग्ध कार दिखाई दी। उन्होंने उसको रूकने का इशारा किया, तो स्मैक तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग कर भागने लगे। पुलिस ने तस्करों को पीछा कर उनकी घेराबंदी कर ली। तस्कर की गोली लगने से एक सिपाही घायल हो गया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए एक बदमाश का अपनी गोली का स्वाद चखा दिया। इसी दौरान पुलिस ने घायल तस्कर के दोनों साथियों को भी वहां से दबोच लिया। पुलिस ने पकड़े गये स्मैक तस्करों के पास से सवा करोड़ रूपये की स्मैक बरामद की है।

पुलिस को स्मैक तस्करों से पूछताछ में पता चला कि समस्त तस्कर दिल्ली निवासी हैं। पुलिस ने सिपाही व बदमाश को उपचार के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती करा दिया है।








epmty
epmty
Top