42 परिवारों के लिए महिला थाना बना संजीवनी- चालू कराई जीवन की गाड़ी

42 परिवारों के लिए महिला थाना बना संजीवनी- चालू कराई जीवन की गाड़ी

शामली। पुलिस अधीक्षक अभिषेक की अगुवाई में काम कर रहे महिला थाने ने 42 परिवारों के लिए संजीवनी बनते हुए उनके पारिवारिक विवादों को सुलह समझौता कराकर समाप्त कराया। जिसके बाद पति पत्नी अपने जीवन की गाड़ी को आगे बढ़ाने में जुट गए हैं।

पुलिस अधीक्षक शामली अभिषेक के आदेशानुसार पति.पत्नी के मध्य थाने पर चल रहे विवादों एवं समस्याओं के निस्तारण हेतु अभियान क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक महिला थाना जनपद शामली द्वारा महिला थाने पर चल रहे पति पत्नी के पारिवारिक विवादों के सम्बन्ध में माह जनवरी 2023 मे कुल 42 परिवारों एवं पति.पत्नी में चल रहे विवादों व समस्याओं से सम्बन्धित पति.पत्नि को काउसलिंग हेतु थाने पर बुलाकर दोनों पक्षों की समस्याओं को संवेदनशीतला से सुनते हुए निष्ठापूर्वक उनका समाधान कराया गया।

काउसंलिंग के बाद हुए सुलह समझौते के उपरांत संबंधित जोड़े वर्तमान में एक साथ निवास कर रहे हैं। पुलिस द्वारा किये गये इस कार्य की संबंधित परिवारों द्वारा भूरि.भूरि सराहना की गई।

epmty
epmty
Top