पुलिस के हाथों ढेर हुए साजिद के माता पिता हिरासत में- जावेद की तलाश...

पुलिस के हाथों ढेर हुए साजिद के माता पिता हिरासत में- जावेद की तलाश...

बदायूं। दो मासूम भाइयों के मर्डर के मुख्य आरोपी साजिद नाई के पिता और चाचा को पुलिस द्वारा हिरासत में ले लिया गया है। जबकि दो बच्चों की हत्या के बाद से फरार जावेद की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा ताबड़तोड़ छापे डाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि बहुत ही जल्द जावेद को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बुधवार को बदायूं की बाबा कॉलोनी में मरघटी सन्नाटा पसरा हुआ है। हर कोई यह जानने के लिए बेताब है कि आखिर 6 साल के आहान और 12 साल के आयुष का उस्तरे से गला रेतकर क्यों कत्ल किया गया है?

दो बच्चों के मर्डर के मुख्य आरोपी साजिद नाई को घटना के कुछ देर बाद ही एनकाउंटर में मौत के घाट उतारने वाली पुलिस ने उसके चाचा और पिता को हिरासत में ले लिया है, जबकि मर्डर के बाद से फरार साजिद के भाई जावेद की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दौड़ धूप करते हुए ताबड़तोड़ छापे डाल रही है।

पुलिस का कहना है कि बहुत जल्द जावेद को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस भी पब्लिक की तरह 6 साल के एवं 12 साल के आयुष के कत्ल की वजह जानने के लिए बेताब है। इसी वजह से पुलिस द्वारा साजिद के चाचा और पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। कई अन्य लोगों से भी पुलिस पूछताछ करने में जुटी हुई है।

बुधवार को पुलिस द्वारा बदायूं में फ्लैग मार्च किया गया है। जबकि देर रात एडीजी पीसी मीणा, कमिश्नर और आईजी ने भी मौके पर पहुंचकर हालातो का जायजा लिया था। पुलिस अभी तक भी लगातार अलर्ट मोड पर है।

epmty
epmty
Top