पुलिस के साथ मुठभेड़ में इनामी बदमाश किया गिरफ्तार

पुलिस के साथ मुठभेड़ में इनामी बदमाश किया गिरफ्तार

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के थाना सिरसागंज क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक इनामी शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया है।

थाना सिरसागंज क्षेत्र के सी ओ‌ प्रवीण कुमार तिवारी ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार की रात में पुलिस को अमर कोल्ड स्टोर के पीछे बदमाशों की होने की जानकारी मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बदमाशों की घेराबंदी कर उन्हें पकड़ने की कोशिश की गई तभी बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई। पुलिस ने भागते हुए बदमाशों पर जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की गईमुठभेड़ में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया ,जिसकी शिनाख्त नंदू‌ गिहार के‌ रूप में की गई हैजबकि उसके अन्य साथी भागने में कामयाब रहे। ‌

पुलिस ने बताया कि बदमाश एकत्रित होकर किसी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। मौके पर पुलिस नहीं पहुंचती तो बदमाश किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता थ। पकड़ा गया बदमाश नंदू गिहार शातिर किस्म का अपराधी है जिसके ऊपर 20 से भी अधिक मुकदमे जनपद फिरोजाबाद के विभिन्न थानों में दर्ज है जनपद एटा में भी मुकदमे दर्ज और जानकारी की जा रही है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस विभाग द्वारा दस हजार रूपए का इनाम भी घोषित था। घायल बदमाश को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार बदमाश के पास से अवैध हथियार और जिंदा तथा खाली कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

epmty
epmty
Top