महिलाओं का सम्मान सर्वोपरि है- सत्यार्थी

महिलाओं का सम्मान सर्वोपरि है- सत्यार्थी

मुजफ्फरनगर। जीआरपी ने रेलवे स्टेशन परिसर में मिशन शक्ति अभियान के तहत आती जाती महिलाओं व छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया और बताया कि किसी भी आपातकाल में महिलाएं पुलिस की सहायता लें जो हर समय मदद के लिए तत्पर है।

जीआरपी थाना प्रभारी विजयकांत सत्यार्थी ने मंगलवार को अपने सहयोगियों के साथ रेलवे स्टेशन परिसर में मिशन शक्ति के अंर्तगत अभियान चलाकर आती जाती महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी देते हुए जागरूक किया। इस दौरान उन्होने कहा कि सरकार व पुलिस महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से सजग है। कही भी असुरक्षा महसूस होने पर हैल्पलाईन नंबरों का इस्तेमाल करते हुए पुलिस की सहायता प्राप्त करें।

उन्होने बताया कि महिलाओं का उत्पीडन कानूनी अपराध है। महिलाओं का सम्मान करें। इस दौरान रेलवे स्टेशन परिसर और मुख्यद्वार पर महिलाओं व छात्राओं को जागरूकता संबंधी पत्रक भी वितरित किये गयें ताकि जरूरत के समय महिलाएं पम्फलेट में उल्लेखित हैल्पलाईन नंबरों का प्रयोग करते हुए पुलिस की सहायता प्राप्त कर सके।

epmty
epmty
Top