सात जन्मों के बंधन के रिश्ते तार तार- पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट

सात जन्मों के बंधन के रिश्ते तार तार- पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट

शामली। पत्नी और पति के बीच जीवन का अटूट बंधन होता है। सात जन्मों के बंधन के रिश्ते को तार तार करते हुए पति ने पत्नी की फावडे से हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस ने हत्यारोपी पति को अल्प समय में ही गिरफ्तार कर उसके अंजाम तक पहुंचा दिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल किया गया फावड़ा भी बरामद किया।

गौरतलब है कि थाना झिंझाना पुलिस को सूचना मिली कि गांव पुरमाफी में एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी हत्या कर दी गई है। सूचना पर तत्काल ही थाना झिंझाना प्रभारी निरीक्षक पुलिस फोर्स के साथ गांव पुरमाफी पहुंचे, जहां घटनास्थल पर लगभग 35 वर्षीया पिंकी पत्नी अनुज का शव पडा हुआ मिला। मृतका के शरीर पर धारदार हथियार की चोट थी। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा। घटना के सम्बन्ध में मृतका के परिजनों द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना झिंझाना पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। थाना झिंझाना पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए मृतका के पति अनुज को बोहरा नर्सिंग होम शामली से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर विवाहिता की हत्या में इस्तेमाल किया गया आलाकत्ल फावड़ा बरामद किया है। गिरफ्तार किये गये आरोपी का नाम अनुज कुमार पुत्र धर्मवीर सिंह निवासी पुरमाफी थाना झिंझाना जनपद शामली बताया है। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जेल की सींखचों के पीछे डालने का काम किया है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना झिंझाना प्रभारी निरीक्षक श्यामवीर सिंह, उपनिरीक्षक सौलंकी, कांस्टेबल अर्जुन सिंह, राममूर्ति शामिल रहे।

epmty
epmty
Top