एनकाउंटर में रेपिस्ट डॉक्टर को लगी गोली- खंडहर में बैठा था छिपकर

एनकाउंटर में रेपिस्ट डॉक्टर को लगी गोली- खंडहर में बैठा था छिपकर

नोएडा। बच्ची के साथ रेप की वारदात को अंजाम देने के बाद खंडहर के भीतर जाकर छिपे बैठे डॉक्टर ने सरेंडर की बात कहने पर पुलिस के ऊपर गोली चला दी। जवाबी मोर्चा संभालने वाली पुलिस की गोलियां जब रेपिस्ट डॉक्टर के दोनों पैरों में लगी तो वह भागने लायक नहीं रहा। पुलिस ने तुरंत रेपिस्ट डॉक्टर को दबोचकर गिरफ्तार कर लिया।

शुक्रवार को डीसीपी सेंट्रल विशाल पांडे ने बताया है कि बृहस्पतिवार को नोएडा के सेक्टर- 8 में दोपहर के समय घर के बाहर खेल रही 10 साल की बच्ची को पड़ोस में रहने वाला कथित डॉक्टर बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसने बच्ची के साथ रेप की घटना को अंजाम दे दिया था। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था।

शुक्रवार की सवेरे पुलिस खोजबीन करती हुई सेक्टर- 10 स्थित पार्क में बने खंडहर में पहुंच गई, जहां पर रेपिस्ट डॉक्टर छिपा हुआ बैठा था। डॉक्टर को जब सरेंडर करने के लिए कहा गया तो आरोपी रेपिस्ट डॉक्टर ने पुलिस के ऊपर गोलियां चलानी शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी मोर्चा संभालते हुए जब फायरिंग की तो आरोपी के दोनों पैरों में गोली लग गई।

चलने फिरने लायक नहीं रहे रेपिस्ट डॉक्टर को खंडहर के भीतर से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिसकी पहचान शहजाद पुत्र मकसूद के रूप में हुई है।रेपिस्ट के पास से एक अवैध तमंचा दो जिंदा कारतूस तथा दो खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया है कि आरोपी डॉक्टर पीड़ित के घर के पास ही चिकित्सक के तौर पर काम करता था। पकड़ा गया डॉक्टर असली है या फर्जी? इसकी पुलिस द्वारा छानबीन की जा रही है। गिरफ्तार किया गया डॉक्टर काफी लंबे समय से सेक्टर 8 में रहकर लोगों का इलाज कर रहा था।

epmty
epmty
Top