एसपी दफ्तर पर दुष्कर्म पीड़िता ने खाया जहर- हालत गंभीर

एसपी दफ्तर पर दुष्कर्म पीड़िता ने खाया जहर- हालत गंभीर

पीलीभीत।दुष्कर्म करने के आरोपी की पुलिस द्वारा कई बार शिकायत के बावजूद गिरफ्तारी नहीं किए जाने से आहत हुईदुष्कर्म पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक के दफ्तर पर पहुंचकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। एसपी एस्कॉर्ट की गाड़ी से पीड़िता को आनन-फानन में ले जाकर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां पीड़िता का अभी इलाज चल रहा है।

बृहस्पतिवार को सदर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाली पीड़िता पुलिस दफ्तर पहुंची और एसपी दफ्तर पर पहुंचकर पीड़िता ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। पुलिस दफ्तर पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों को जब पीड़िता के जहर खाने का पता चला तो विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस की गाड़ी में डालकर जहर का सेवन करने वाली दुष्कर्म पीड़िता को ले जाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना की जानकारी प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक दिनेश पी खुद जिला अस्पताल पहुंचे और पीड़िता से उसके हाल चाल के बारे में जानकारी हासिल की। इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक ने बताया है कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी शाहिद के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया जा चुका है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश कर जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।

रेप पीड़िता के जहर खाने के संबंध में बताया जा रहा है कि बीते दिनों पूरनपुर निवासी उसके प्रेमी ने शादी का झांसा देते हुए उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे दिया था। पीड़िता की तहरीर पर एसपी के आदेश के बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपी शाहिद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल कर रही थी। उधर इस मामले में न्यायालय की तरफ से भी आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एनबीडब्ल्यू वारंट जारी किया गया था। लेकिन अभी तक इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। जिसके चलते दुष्कर्म पीड़िता ने यह कदम उठाया है।

epmty
epmty
Top