नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म- पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म- पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के बामोर कला थाना क्षेत्र के ग्राम सलारपुर के निकट जंगल में ले जाकर एक किशोर द्वारा दो नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है।

पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि घटना की सूचना मिलने पर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। प्रारंभिक जानकारी में बताया गया है कि कल जब यह दोनों बच्चियां अपने गांव में खेल रही थी। तब गांव का ही एक किशोर उन्हें बहला-फुसलाकर गांव के पास के जंगल में ले गया और उनके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

epmty
epmty
Top