घर में अकेली किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास

घर में अकेली किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास

श्रीगंगानगर। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में चूनावढ थाना क्षेत्र के गांव में दिनदहाड़े एक युवक द्वारा घर में घुसकर अकेली किशोरी से दुष्कर्म के प्रयास की घटना सामने आई है।

पुलिस के मुताबिक थाना क्षेत्र के एक गांव के निवासी शख्स ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि गत 19 अप्रैल की दोपहर को उसकी 16 वर्षीय पुत्री घर में अकेली थी। उसी के गांव का एक युवक अमनदीप घर में आ गया और पुत्री से अश्लील हरकतें करते हुए दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। पुत्री द्वारा शोर मचा देने पर वह भाग गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध धारा 452, 376, 511, पोक्सो एक्ट, अनुसूचित जाति जनजाति अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत किया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना के समय किशोरी द्वारा कथित रूप से शोर मचाने पर उसकी दादी घर आ गई जो पड़ोस नहीं कहीं गई हुई थी।

वार्ता



epmty
epmty
Top