कड़ी सुरक्षा के साथ रवाना हुआ राम रहीम- अब जेल में बदलेगा करवटें

कड़ी सुरक्षा के साथ रवाना हुआ राम रहीम- अब जेल में बदलेगा करवटें

बागपत। डेरा सच्चा सौदा आश्रम बरनावा में पैरोल काट रहे गुरमीत राम रहीम सिंह को पैरोल की अवधि पूरी होने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच रोहतक की सुनारिया जेल ले जाया गया है। इस दौरान उनकी शिष्या और मुंह बोली बेटी होना बताई जा रही हनी प्रीत सिंह भी राम रहीम के साथ गई है।

शुक्रवार को सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त के बीच बागपत के बरनावा स्थित डेरा सच्चा सौदा आश्रम में पैरोल के बाद से रह रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को सुनारिया जेल के लिए ले जाया गया है। 40 दिन की पैरोल की अवधि समाप्त होने के बाद राम रहीम सिंह को रोहतक की सुनारिया जेल में ले जाकर दाखिल कराया जाएगा।

डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम दुष्कर्म एवं हत्या के मामले में सुनारिया जेल में उम्र कैद की सजा काट रहा है। रोहतक की सुनारिया जेल से गुरमीत राम रहीम को 21 जनवरी को तीसरी बार 40 दिन की पैरोल देकर बरनावा के आश्रम पहुंचा था। इस दौरान उसने यहां पर अपनी मुंहबोली बेटी हनीप्रीत एवं परिवार के साथ पैरोल की अवधि का समय बिताया है।

epmty
epmty
Top