सरेआम फायरिंग- गोली लगने से छात्रा गंभीर

सरेआम फायरिंग- गोली लगने से छात्रा गंभीर

मेरठ। खाकी लगातार आपराधिक तत्वों को पकड़कर जेल की सलाखों के पीछे भेज रही है, बावजूद इसके अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं। ऐसी ही एक वारदात मेरठ में हुई। बाईक सवार बदमाशों ने सौन्दर्य प्रसाधन की दुकान पर फायरिंग कर दी, जिसमें एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई।

जानकारी के अनुसार मेरठ के थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र के माधवपुरम इलाके के सेक्टर 1 में विगत दिवस की रात्रि बाईक सवार बदमाशों ने एक काॅस्मेटिक की दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस फायरिंग के दौरान दुकान पर सामान खरीदने आई छात्रा कोमल पुत्री अनिल मिश्रा के पेट में गोली लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बाद में बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गये। गोली लगने से घायल हुई छात्रा का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो युवकों को हिरासत में लिया है। वहीं व्यापार मंडल ने इस मामले में पुलिस को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि आरोपियों को अरेस्ट नहीं किया जाता, तो शुक्रवार को पूरा बाजार बंद किया जायेगा।

Next Story
epmty
epmty
Top