पकड़ा गया गैंगरेप का मुख्य आरोपी पुजारी सत्यनारायण

पकड़ा गया गैंगरेप का मुख्य आरोपी पुजारी सत्यनारायण

बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं में गैंगरेप के मुख्य आरोपी पुजारी सत्यनारायण को गिरफ्तार कर लिया गया है। सत्यनारायण गांव में अपने एक चेले के घर छिपा था। रात होते ही जैसे ही घर से निकला तो गांववालों ने धर दबोच लिया और चेला भी पकड़ा गया है।

यूपी पुलिस ने तो अलीगढ़ में सत्यनारायण नाम का दूसरा व्यक्ति पकड़ लिया था, जो गुजरात का निकला। फिर उसे छोड़ना पड़ा। दरिंदे पुजारी सत्यनारायण दास की तलाश यूपी की बदायूं पुलिस और एसटीएफ कर रही थी। दरिंदे को पब्लिक ने खुद पकड़ा और पुलिस को सौंपा है। आरोपी पर 50 हजार का इनाम घोषित था।

बदायूं में उघैती थाना क्षेत्र के मेवली गांव में रविवार शाम को हुई। महिला रविवार शाम मंदिर गई थी। जिसके बाद देर रात तक घर नहीं लौटी। पोस्टमार्टम के अनुसार, अधेड़ महिला के प्राइवेट पार्ट में लोहे की रॉड डाली गई थी और गंभीर चोटें थी और खून की कमी थी। यह भी पाया गया कि महिला का फेफड़ा पंचर था। कई पसलियां और पैर टूटे हुए थे। रिपोर्ट के अनुसार किसी भारी चीज से महिला के गुप्त अंग को चोट पहुंचाई गई थी।


epmty
epmty
Top