हत्या-कस्टडी में लिये गए मुर्गे को कोर्ट में पेश करेगी पुलिस

हत्या-कस्टडी में लिये गए मुर्गे को कोर्ट में पेश करेगी पुलिस

तेलंगाना। खेल-खेल में मुर्गा एक व्यक्ति की मौत का कारण बन गया। हत्या का कारण बने मुर्गे को पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले रखा है, जिसे अब न्यायालय के सम्मुख पेश किया जाएगा।

दरअसल तेलंगाना के जगतियाल जिले में एक मुर्गे ने गलती से अपने मालिक को ही धारदार हथियार से वार कर मार डाला। हालांकि पुलिस ने हत्या के आरोप के तहत मुर्गे को गिरफ्तार करने की खबरों का खंडन किया है। परंतु मुर्गा अभी पुलिस की कस्टडी में ही है।

मामला कुछ इस तरह से बताया जा रहा है कि मुर्गों के बीच लड़ाई के लिए की जा रही तैयारियों के दौरान लथुनुर गांव का थानुगुल्ला सतीश नामक व्यक्ति अपने मुर्गे के पैर में चाकू बांधकर लड़ाई के मैदान में पहुंचा था। तमाशबीन लोगों की भारी भीड के बीच मुर्गो की लडाई शुरू हो गई। मुर्गों की उछल कूद में पैर में बंधा चाकू किसी तरह से निकलकर मालिक थानुगुल्ला सतीश की कमर के नीचे जा लगा। जिससे सतीश लहुलूहान हो गया। सतीश के घायल होने से मौके पर हडकंप मच गया। आनन-फानन में तुरंत ही घायल हुए सतीश को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया,जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि तेलंगाना राज्य में मुर्गों की लड़ाई पर प्रतिबंध लगा हुआ है। इसलिए लोगों के एक समूह ने चोरी-छिपे गांव के येलम्मा मंदिर के पास मुर्गे की लड़ाई का आयोजन किया था।

इस घटना के बाद पुलिस मुर्गे को गोल्लापल्ली थाने में ले गई जहां उसे जहां मुर्गे को रखा गया है पुलिस कर्मी हत्या का कारण बने मुर्गे की देखभाल कर रहे हैं पुलिस द्वारा मुर्गे के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई है। गोल्लापल्ली थाने के अधिकारी बी. जीवन ने स्पष्ट किया है कि मुर्गे को न तो गिरफ्तार किया गया और ना ही हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मुर्गे की सुरक्षा की जिम्मेदारी ली है।

epmty
epmty
Top