नकली खाद बनाने का वांछित पुलिस के हत्थे चढ़ा

नकली खाद बनाने का वांछित पुलिस के हत्थे चढ़ा

लखनऊ। पुलिस ने नकली खाद बनाने के वांछित आरोपी को चैकिंग अभियान के दौरान अरेस्ट कर लिया। पुलिस को आरोपी की काफी समय से तलाश थी।

पुलिस अपराधों पर नियंत्रण लगाने को पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य कर रही है। इसी कड़ी में थाना मलीहाबाद पुलिस ने काफी समय से वांछित चल रहे आरोपी को अरेस्ट कर लिया। जानकारी के अनुसार एसआई सुरेन्द्र कुमार द्विवेदी वाहनों की चैकिंग कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने काफी समय से वांछित चल रहे अरविन्द गुप्ता पुत्र स्व. लक्ष्मीनरायण गुप्ता उम्र 50 वर्ष मूल निवासी 448/94 नगरिया 2 थाना ठाकुरगंज जनपद लखनऊ हाल पता अरविन्द पुस्तक भण्डार घासमण्डी तिराहा थाना ठाकुरगंज जनपद लखनऊ को दुर्गागंज से अरेस्ट कर लिया। आरोपी नकली खाद बनाने के मामले में वांछित था। आरोपी को अरेस्ट करने वाली टीम में एसआई सुरेन्द्र कुमार, कांस्टेबिल विशाल कुमार, अश्वनी कुमार शामिल रहे।



epmty
epmty
Top