सैंटा बनकर पुलिस अंकल पहुंचे बच्चों के बीच-खूब ली सेल्फियां

सैंटा बनकर पुलिस अंकल पहुंचे बच्चों के बीच-खूब ली सेल्फियां
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

लखनऊ। क्रिसमस के मौके पर सैंटा बनकर बच्चों के बीच पहुंचे पुलिस अंकल ने उनके साथ क्रिसमस मनाया। इस दौरान बच्चों ने सेंटा बने पुलिस अंकल के साथ खूब सेल्फियां ली। डायल 112 के जवानों ने बुजुर्गों महिलाओं एवं बच्चों के साथ क्रिसमस बनाते हुए मॉल्स में पहुंचकर विभिन्न जानकारियां दी।


क्रिसमस के मौके पर शहर के मॉल्स में पुलिस अंकल सेंटा क्लॉज की भूमिका में बच्चों के बीच क्रिसमस मनाने पहुंच गए। अपने बीच नए अंदाज में सेंटा क्लॉज को पाकर बच्चों ने भी उनके साथ खूब मस्ती की और यूपी -112 के जवानों ने खेल-खेल में कॉमिक बुक के सहारे बच्चों को डायल 112 की सेवाओं के बारे में जानकारी दी। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने बुजुर्गों और महिलाओं से भी संवाद कर उन्हें 112 की सेवेरा और नाईट एस्कॉर्ट सेवा की जानकारी साझा की। यूपी 112 की सेवाओं और योजनाओं से नागरिकों को जागरूक करने के लिए पूरे प्रदेश में जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। इस मौके पर सेंटा ने बच्चों को पॉकेट कॉमिक किताबें भी दीं, जिसमें कार्टून के माध्यम से बताया गया है कि नागरिक कब और कैसे यूपी 112 की सहायता ले सकते हैं। हजरतगंज में कैथेड्रल चर्च से शुरू होकर शहर के विभिन्न शॉपिंग मॉल में यूपी -112 द्वारा मित्र पुलिसिंग का संदेश दिया गया। बताया कि पुलिस कैसे मित्र बनकर नागरिकों की मदद करती आ रही है। इस मौके पर कोविड प्रोटोकाल के बारे में भी जनमानस को बताया जा रहा है। 112 की कॉमिक बुक बच्चों को खूब भायी। यूपी पुलिस की आपातकालीन सेवाओं ने लोगों और बच्चों को इस बारे में जागरूक करने के लिए अपने दोपहिया और चार पहिया वाहन पीआरवी भी तैनात किया, जिससे नागरिक इस बात को जान सकें कि पुलिस की आपातकालीन सेवा कैसे काम करती हैं। बच्चों की कॉमिक बुक में घटनाओं के माध्यम से 112 की योजनाओं की जानकारी दी गयी है। कॉमिक में छोटे- छोटे स्लोगन जैसे डरने की नहीं है बात-112 है आपके साथ, फोन उठायें- 112 मिलायें आदि नारे लिखे गए हैं।





epmty
epmty
Top