जान पर खेलकर पुलिस ने डूब रही महिला को बचाया

जान पर खेलकर पुलिस ने डूब रही महिला को बचाया

इटावा। मानवता का परिचय देते हुए सहसो थाना की पुलिस ने चंबल नदी में डूब रही महिला को सकुशल बाहर निकाल लिया। महिला पुलिस कर्मियों ने महिला के फेफड़ों में भरे पानी को बाहर निकाला और उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जिसके चलते महिला की जान बच गई।


एसपी इटावा आकाश तोमर के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है, जिससे अपराधियों के हौंसले पस्त हैं। अपराधियों के लिए सख्त पुलिस आम लोगों के लिए अपनी दरियादिली दिखाते हुए नये आयाम स्थापित कर रही हैं, जिससे आम नागरिकों और पुलिस के बीच संबंध मधुर हो रहे हैं। इसका एक अनूठा उदाहरण आज इटावा के थाना सहसो में देखने का मिला।


पुलिस को सूचना मिली कि आपसी विवाद के चलते एक महिला चंबल नदी के पुल से नदी में कूद गई है। मामले की जानकारी पाते ही सहसो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अपनी जान पर खेलते हुए चंबल नदी में कूद गई। काफी मशक्कत करने के बाद पुलिस ने चंबल नदी में डूब रही महिला को बाहर निकाल लिया और महिला पुलिस ने नदी से बाहर निकाली गई महिला के फेफड़ों में भरे पानी को निकाला। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस की त्वरित कार्यशैली और कर्तव्यनिष्ठा के कारण महिला की जान बच गई। पुलिस की कार्यशैली की क्षेत्रवासी तहे दिल से प्रशंसा कर रहे हैं



epmty
epmty
Top