खोये मोबाइल ढूंढकर पुलिस ने वापिस लौटाई मुस्कान- 2 लाख के फोन पाकर...

खोये मोबाइल ढूंढकर पुलिस ने वापिस लौटाई मुस्कान- 2 लाख के फोन पाकर...

मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देश पर पब्लिक के खोये एवं गुम हुए मोबाइल लगातार ढूंढकर जनपद पुलिस पब्लिक के चेहरों को खिला रही है। भोपाल पुलिस द्वारा तकरीबन दो लाख रुपए की कीमत के 14 मोबाइल फोन खोजकर जब उनके मालिकों को लौटाए गए तो उनके चेहरे पर मुस्कान दौड़ पड़ी और उन्होंने जनपद पुलिस का बारंबार धन्यवाद अदा किया है।

बृहस्पतिवार को जनपद मुजफ्फरनगर में खोये/गुम हुए मोबाईल फोन की बरामदगी कर उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी भोपा देववृत बाजपेई एवं प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह थाना भोपा के कुशल नेतृत्व में इंस्पेक्टर क्राइम हरेंद्र सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर अतुल सिंह एवं कुश कुमार तेवतिया, मुख्य आरक्षी विष्णु कुमार, आरक्षी ललित कुमार आरक्षी अर्जुन प्रताप तथा होमगार्ड सहदेव की टीम द्वारा भारत सरकार द्वारा गुम/खोये मोबाइल की रिकवरी हेतु Launch CEIR ( Central Equipment Identity Register) Portal की सहायता से उक्त पोर्टल पर प्राप्त Traceability Details के आधार पर कुल 14 स्मार्ट फोन को प्रदेश के अलग-अलग स्थान से बरामद किया गया। जिनकी कुल अनुमानित कीमत 2,00,000/- है।

बृहस्पतिवार को क्षेत्राधिकारी भोपा देववृत बाजपेई द्वारा थाना भोपा पर आम-जनता को उनके खोये/गुम हुए 14 स्मार्ट फोन को उनके वास्तविक स्वामियों के सुपुर्द किया गया। खोये हुए मोबाईल पाकर मोबाइल स्वामियों द्वारा खुशी व्यक्त की गयी। मोबाईल स्वामीयों द्वारा थाना भोपा पुलिस का आभार व्यक्त किया गया। उधर भोपा पुलिस द्वारा किए गए इस सराहनीय कार्य हेतु आम जनमानस की ओर से भी पुलिस की भूरी-भूरी प्रशंसा की जा रही है।

epmty
epmty
Top