गरीब परिवारों में जाकर स्पेशल दिवाली मना रही है पुलिस

गरीब परिवारों में जाकर स्पेशल दिवाली मना रही है पुलिस

मुजफ्फरनगर। दीपावली पर्व पर मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा गरीब परिवारों को मिठाई, फल, मोमबत्ती व दीये देते हुए खुशियां बांटी गई।

गौरतलब है कि सम्पूर्ण भारत वर्ष में दीपावली का पर्व हर्षाेउल्लास व धूमधाम से मनाया जा रहा है। पुलिस महानिदेशक डीएस चौहान उत्तर प्रदेश पुलिस के आदेशानुसार मुजफ्फरनगर पुलिस गरीब परिवारों की दिवाली को खास बनाने में जुटी हुई है। इसी क्रम में आज दीपावली पर्व के अवसर पर मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा अपने-अपने थानाक्षेत्रों में रहने वाले गरीब परिवारों के साथ समय व्यतीत करते हुए उन्हे दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी गयी तथा उनकी कुशलता जानी गयी। साथ ही मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा गरीब परिवारों को मिठाई, दीये, मोमबत्ती, फल आदि देते हुए खुशियां बांटी गयी।



epmty
epmty
Top