नूंह हिंसा के आरोपियों के साथ पुलिस की हुई मुठभेड़ और फिर..

नूंह हिंसा के आरोपियों के साथ पुलिस की हुई मुठभेड़ और फिर..

चंडीगढ़। हरियाणा के नूंह में शोभा यात्रा के दौरान हुई हिंसा के एक आरोपी को आज पुलिस ने एनकाउंटर के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसके साथी को भी गिरफ्तार किया गया है।

गौरतलब है कि बीते दिनों हरियाणा के नूंह में शोभायात्रा के दौरान हिंसा हो गई थी। इस हिंसा के बाद पूरे हरियाणा में तनाव पैदा हो गया था। पुलिस ने अब तक हरियाणा के विभिन्न जिलों में संघर्ष की अब तक 104 एफआईआर दर्ज हो चुकी है। जिसमें पुलिस ने 216 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि 88 लोगों को हिरासत में रखा हुआ है। पुलिस लगातार इन सभी से पूछताछ कर रही है।

इसी बीच हरियाणा पुलिस की अपराध शाखा तावडू को सूचना मिली कि नूंह हिंसा के दो आरोपी तावडू इलाके के सिलको गांव की पहाड़ी के नजदीक छुपे हुए हैं। इस सूचना के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को घेर लिया, जिसमें एक आरोपी सैफुल निवासी गवारका पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया तथा उसके दूसरे साथी मुनफेद निवासी गवारका को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मुठभेड़ में घायल हुए सैफुल को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। पुलिस ने इनके पास से एक अवैध देसी कट्टा, एक बाइक तथा अन्य सामान बरामद किया है।




epmty
epmty
Top