पुलिस ने किया इनामी बदमाश को गिरफ्तार

पुलिस ने किया इनामी बदमाश को गिरफ्तार

चित्रकूट। उत्तर प्रदेश में चित्रकूट के कर्वी क्षेत्र से पुलिस ने तीन साल से फरार चल रहे 25 हजार रूपये के इनामी बदमाश को आज गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कर्वी पुलिस ने सूचना के आधार पर खोही तिराहे से इनामी बदमाश रामशरण उर्फ राजा उर्फ फ्राड को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाश मध्य प्रदेश के सतना जिले के बरौंधा इलाके के चुवाखेरवा का रहने वाला है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी थाना कर्वी पर दर्ल मामले में वांछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रूपये का इनाम घोषित कर रखा है। गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया।

वार्ता

epmty
epmty
Top