एक्टर को पुलिस ने किया गिरफ्तार- करने लगा था चेन स्नैचिंग

एक्टर को पुलिस ने किया गिरफ्तार- करने लगा था चेन स्नैचिंग
  • whatsapp
  • Telegram

मुंबई। धारावाहिक तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बतौर एक्टर नजर आ चुके एक शख्स को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह एक्टर चेन स्नैचिंग के मामले में पुलिस के हत्थे चढ़ा है। इस अभिनेता का नाम मिराज बताया गया है। दरअसल क्रिकेट बेटिंग की बुरी लत के कारण यह एक्टर लाखों के कर्ज में डूब गया और फिर कर्ज चुकाने के लिए अपराध की दुनिया में उतर गया। क्रिकेट के सट्टे में 25 से 30 लाख रुपए हारने के बाद अपना उधार चुकाने के लिए वह चेन स्नेचिंग करने लगा। वह खाली सड़कों पर अपने दोस्त के साथ चेन स्नैचिंग करता था।

अब रांदेर भेसान चैराहे के पास एरिया कोर्डन करके मिराज वल्लभदास कापड़ी और उसके साथ वैभव बाबू जादव को गिरफ्तार किया गया। यह प्लान रांदेर पुलिस ने एक मुखबिर की जानकारी के बाद बनाया था जो सफल हुआ। दोनों के पास से 3 सोने की चेन, 2 मोबाइल और चोरी की बाइक बरामद हुई हैं। आरोपी वैभव और मिराज जूनागढ़ के रहने वाले हैं। पुलिस की जानकारी के अनुसार, खाली सड़कों पर ये दोनों महिलाओं को निशाना बनाकर उनकी चेन छीनकर भागते थे। (हिफी)

  • whatsapp
  • Telegram
Next Story
epmty
epmty
Top