लोगों को ठगने के आरोप में पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

लोगों को ठगने के आरोप में पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

जम्मू। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने लोगों को ठगने के आरोप में त्रिकुटा नगर इलाके में पांच लोगों को शनिवार को गिरफ्तार किया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में कश्मीर के चार और दिल्ली का एक व्यक्ति शामिल है, जो लोगों को पैसे दोगुना करने का झांसा देकर फंसाते थे। उन्होंने कहा, “ प्रारंभिक जांच के अनुसार, आरोपी नकली नोट मिलाकर पैसे वापस कर देते थे।”

पुलिस ने कहा कि उनके पास से पांच लाख रुपये (भारतीय मुद्रा) और नकली नोटों के बंडल बरामद किए गए। सभी आरोपियों पर धोखाधड़ी और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

epmty
epmty
Top