पुलिस ने किया 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

पुलिस ने किया 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ पुलिस ने दीदारगंज क्षेत्र से फरार चल रहे 50 हजार रूपये के इनामी अपराधी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दीदारगंज व क्राइम ब्रान्च की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर इन्द्रपुरी दिल्ली से 50 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित अपराधी श्यामबचन उर्फ अन्तू को गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाश शातिर किस्म का अपराधी है, जो थाना दीदारगंज पर पंजीकृत मामले में वांछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित था। गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया।

epmty
epmty
Top