उठाई ससुर की पिस्टल और छत पर की धांए धांए- लगा झटका तो..

उठाई ससुर की पिस्टल और छत पर की धांए धांए- लगा झटका तो..

इटावा। घर के भीतर काम कर रही महिला ने अपने ससुर की लाइसेंसी पिस्टल उठाई और मकान की छत पर उससे गोलियां चलाकर धांए धांए कर दी। दोनों हाथों से गोली चलाने में बहू के पसीने छूट गए। इस दौरान जब जोर का झटका लगा तो महिला घबरा सी गई। मामला उजागर होने के बाद पुलिस गोली चलाकर डाकू हसीना बनने वाली महिला के खिलाफ मुकदमा कायम कर कार्यवाही में जुट गई है।

दरअसल शनिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है जिसे जनपद इटावा के भरथना थाना क्षेत्र का होना बताया जा रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में साड़ी में सुसज्जित एक महिला अपने हाथ में ससुर की लाइसेंसी पिस्टल को लेकर मकान की छत पर पहुंचती है और उसे हवा में लहराते हुए उससे फायर करने लगती है। एक हाथ से जब काम नहीं चलता है तो गोली चलाने के लिए महिला दोनों हाथों का इस्तेमाल करती है।


जैसे तैसे काफी मशक्कत के बाद महिला लाइसेंसी पिस्टल से गोली चलाने में कामयाब हो जाती है। पिस्टल से गोली निकलते ही जब जोर का झटका लगता है तो महिला सकपकाकर नीचे की तरफ झुक सी जाती है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए थाना भरथना पुलिस ने गांव नगला चित होना बताए जा रहे इस मामले में गोली चलाने की आरोपी महिला की पहचान कर अब उसके खिलाफ मुकदमा कायम किया है।

epmty
epmty
Top