सड़क दुर्घटना मे एक श्रमिक की मृत्यु,पांच घायल

सड़क दुर्घटना मे एक श्रमिक की मृत्यु,पांच घायल

गोण्डा। उत्तर प्रदेश में गोण्डा जिले के कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र में बारात से लौट रहा डीजे लदा वहान अनियंत्रित होकर पलटने से उस पर सवार एक मजदूर की मृत्यु हो गयी जबकि अन्य पांच घायल हो गये।

पुलिस सूत्रों नें बुधवार को यहां जानकारी दी और उन्होंने बताया कि बहराइच जिले से विवाह के बाद डीजे लेकर वापस आ रहा पिकप वाहन परसपुर कर्नलगंज मार्ग पर चकरौत गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में 25 वर्षीय साफिल की नीचे दबने के कारण मृत्यु हो गयी जबकि आकाश, जमीरुद्दीन, सिराज, मेहताब और फरियाद समेत अन्य पांच श्रमिक घायल हो गये।

उन्होंने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल भेज दिया गया हैं। घायलों में एक की हालत गंभीर है।

epmty
epmty
Top