अनियंत्रित बस के पलटने से एक मिहला की मृत्यु - पांच घायल

अनियंत्रित बस के पलटने से एक मिहला की मृत्यु - पांच घायल

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के सिकंदराबाद इलाके में आज राज्य परिवहन निगम की बस के पलटने से एक महिला की मृत्यु हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गई।




सिकंदराबाद की पुलिस उपाधीक्षक नम्रता श्रीवास्तव ने बताया कि गाजियाबाद डिपो की बस बुलंदशहर से दिल्ली की ओर जा रही थी। उन्होंने बताया कि दिल्ली-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग-94 पर बिलसुरी गांव के पास बस अचानक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक महिला की मृत्यु हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गई। सभी को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। घायलों में दो की हालत गंभीर है।

उन्होंने बताया कि बस में 25 से अधिक यात्री सवार थे,जिसमें एक महिला घायल हुई जबकि बस पलटने से सड़क किनारे खड़ी पांच महिला उसकी चपेट में आ गई और बिलसुरी निवासी 35 वर्षीय सतवीरी की मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि हादसे के समय हल्की बारिश हो रही थी । प्रथम दृष्टया चालक को झपकी आने से बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

वार्ता

epmty
epmty
Top