पुलिस को चकमा देकर कस्टडी से फरार 25000 का इनामी गिरफ्तार

पुलिस को चकमा देकर कस्टडी से फरार 25000 का इनामी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पिछले साल की 18 नवंबर को पुलिस कस्टडी से फरार हुए 25000 रुपए के इनामी को थाना सिविल लाइन पुलिस और एसओजी की टीम ने संयुक्त रूप से की गई कार्यवाही के अंतर्गत सरवट फाटक से गिरफ्तार कर लिया है।

रविवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में फरार एवं पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी की धर पकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षक तथा सहायक पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी नगर व्योम बिंदल एवं प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश सिंह के कुशल नेतृत्व में एसओजी प्रभारी निरीक्षक सुभाष अत्री, थाना सिविल लाइन निरीक्षक विनय कुमार, उप निरीक्षक दीपक चौधरी एसओजी, हेड कांस्टेबल गुरनाम एसओजी, हेड कांस्टेबल सुहेल एसओजी, हेड कांस्टेबल सचिन एसओजी, हेड कांस्टेबल अमित एसओजी, हेड कांस्टेबल जितेंद्र एसओजी, कांस्टेबल ललित एसओजी, कांस्टेबल प्रशांत एसओजी, हेड कांस्टेबल बालकिशन थाना सिविल लाइन, हेड कांस्टेबल आदित्य थाना सिविल लाइन, हेड कांस्टेबल सोविंद्र थाना सिविल लाइन, कांस्टेबल विकास तथा कांस्टेबल पवन कुमार की टीम ने सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सरवट फाटक पर दबिश देकर थाना चरथावल क्षेत्र के ग्राम रोहनी हरजीपुर निवासी सुमित कुमार पुत्र सत्य प्रकाश सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

रविवार को पुलिस और एसओजी की संयुक्त कार्यवाही में गिरफ्तार किये गये 25000 रुपए के इनामी सुमित ने थाना भोपा पर पंजीकृत एक मामले में वर्ष 2023 की 28 नवंबर को एडीजे- 15 के न्यायालय में आत्म समर्पण किया था। जिसके पश्चात न्यायालय द्वारा सुमित को पुलिस कस्टडी में भेजने का आदेश दिया गया था। इसी दौरान सुमित पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था।

सुमित की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक द्वारा सुमित पर 25000 रुपए का पुरस्कार घोषित किया गया था। आज थाना सिविल लाइन पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम ने सुमित को गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में सुमित ने बताया है कि वह फरार होने के बाद पुलिस से बचने के लिए पहले हरिद्वार में रुका था और कुछ दिनों हरिद्वार में रहने के बाद वह महाराष्ट्र चला गया था। महाराष्ट्र में तकरीबन 3 महीने रहने के बाद वह एक बार फिर से हरिद्वार आया। आज वह अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए मुजफ्फरनगर आया था, जहां सरवट फाटक से पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

epmty
epmty
Top