आपसी विवाद के चलते एक व्यक्ति की हत्या

आपसी विवाद के चलते एक व्यक्ति की हत्या

उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के नागदा थाना क्षेत्र में राजगढ़ गांव में आपसी विवाद के चलते हुए संघर्ष में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई और तीन अन्य घायल हो गए हैं।




पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि जिले के राजगढ़ गांव में आपसी विवाद के चलते एक पक्ष के लोगों ने कल धारदार हथियारों से दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया, जिससे इंदर सिंह गुर्जर (45) की मौत हो गई। इस हमले में तीन अन्य लोग घायल हो गए हैं।

इस मामले में पुलिस ने हत्या सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

वार्ता

epmty
epmty
Top