एनकाउंटर में पुलिस की गोली से एक नशा तस्कर ढेर- दूसरा गिरफ्तार

एनकाउंटर में पुलिस की गोली से एक नशा तस्कर ढेर- दूसरा गिरफ्तार

चंडीगढ। नशा तस्करों के साथ हुई मुठभेड़ में दोनों तरफ से हुई गोलीबारी के दौरान एक नशा तस्कर पुलिस की गोली लगने से ढेर हो गया है। साथी तस्कर के मरते ही दूसरे नशा तस्कर का धैर्य जवाब दे गया, जिसके चलते पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को तरणतारण पुलिस को नशा तस्करों का इनपुट हासिल हुआ था। इसके बाद पुलिस ने बताए गए स्थान की नाकेबंदी करते हुए चेकिंग अभियान चलाना शुरु कर दिया। इसी दौरान गांव कोटी सेखां की तरफ से चलकर आ रही वरना कार को चेकिंग कर रही पुलिस द्वारा रोकने का इशारा किया गया।


परंतु भीतर बैठे लोगों ने गाड़ी रोकने की बजाय उसकी रफ्तार बढ़कर वहां से फर्राटा भर दिया। पुलिस को भागती कार में सवार लोगों पर शक हुआ। जिसके चलते पुलिस ने भाग रही कार का पीछा करना शुरू कर दिया। पुलिस को पीछे आते हुए देखकर पहले तो चालक ने पुलिस की गाड़ी को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद ही भी जब पुलिस ने पीछा नहीं छोड़ा तो आरोपियों ने पुलिस की गाड़ी के ऊपर फायरिंग शुरू कर दी। तस्करों की तरफ से की गई फायरिंग के बाद मोर्चा संभालते हुए पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। इस फायरिंग में एक तस्कर मारा गया। जिसकी पहचान गांव कोटी सेखां के रहने वाले जोरा सिंह के रूप में हुई है।

साथी की मौत होते ही दूसरे नशा तस्कर का धैर्य जवाब दे गया जिसके चलते पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पट्टी के कोरों गांव में हुए इस एनकाउंटर में तकरीबन 5 राउंड फायरिंग होने की जानकारी मिल रही है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को नशा तस्करों की कार के भीतर से क्या-क्या सामग्री बरामद हुई है, इसके बारे में अभी खुलासा नहीं किया है। पुलिस जल्द ही इस मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को पूरी जानकारी देगी।

epmty
epmty
Top