एक्सप्रेसवे पर हुये सड़क हादसों में एक मरा - 15 घायल

एक्सप्रेसवे पर हुये सड़क हादसों में एक मरा - 15 घायल

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर आज हुई दो अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई और 15 लोग घायल हो गए।




पुलिस के अनुसार किमी संख्या 65 पर तड़के चार बजे कानपुर से नोएडा जा रही स्लीपर बस आगे जा रहे डम्फर से टकरा गई। इस हादसे में बस में सवार 13 यात्री घायल हो गए। घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है जहां उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।

एक अन्य हादसे में नोएडा से आगरा जा रहा ट्रक किलोमीटर संख्या 91 और 92 के बीच खड़े आइसर कैन्टर से टकरा गया जिससे एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई और दो लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वार्ता

epmty
epmty
Top