भतीजी से बार-बार दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

भतीजी से बार-बार दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

ठाणे। मुंबई से सटे ठाणे जिले के उल्हासनगर बस्ती के 42 वर्षीय एक व्यक्ति को पुलिस ने शुक्रवार को छह साल की अपनी भतीजी से बार-बार दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया।




पुलिस ने शनिवार को बताया कि अपनी भतीजी से दुष्कर्म करने वाले आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता और आरोपी पड़ोस में ही रहते हैं। आरोपी, बच्चे को खेलने के लिए अपने घर ले जाता था।

कुछ दिन पहले पीड़िता के बड़े भाई ने यह सब देखा और अपने माता-पिता को मामले की सूचना दी जिसके बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क किया और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज की।

बालिका का मेडिकल टेस्ट कराया गया और बलात्कार की पुष्टि होने पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने कहा कि उसे एक स्थानीय मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जिसने उसे चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

वार्ता

epmty
epmty
Top