घर में युवती के साथ दुष्कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो- थाने पहुंची पीड़िता

घर में युवती के साथ दुष्कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो- थाने पहुंची पीड़िता

बस्ती। जनपद के थाना रथौली में पीड़ित ने तहरीर देकर गांव के ही एक युवक पर बार-बार दुष्कर्म करने के साथ-साथ अश्लील वीडियो बनाकर उसके लीक करने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर के आधार पुलिस ने मामले की छाबनीन शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार थाना रथौली इलाके के एक गांव की युवती ने अपने गांव के ही एक युवक पर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा है कि गांव का श्रीकेश नामक व्यक्ति उनके गांव का ही है। वर्ष 2017 में एक दिन उसने उसे अपने घर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान युवक ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया। युवक ने धमकी दी थी कि अगर वह घर पर बतायेगी तो वीडियो वायरल कर देगाा। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर फायदा उठाकर कई बार दुष्कर्म किया। पीड़ित ने कहा कि उसने एक मोबाइल भी दिया और कहा था कि वह उससे ही शादी करेगा।

पीड़ित ने आगे कहा कि वर्ष 2018 में आरोपी ने वह फोटो गांव के ही एक व्यक्ति के मोबाइल पर भेज दिया था। इसकी जानकारी युवती के पिता को हुई तो उसने शिकायत की। इसके बाद बातचीत के आधार पर दोनों में समझौता हो गया। श्रीकेश ने किसी दूसरी लड़की से विवाह कर लिया। पीड़िता के परिजनों ने उसकी शादी करने के लिये बड़ी बहन के पास मुंबई में भेज दिया। पीडिता के जीजा ने उसका शादी तय कर दी थी। इसकी जानकारी श्रीकेश को हुई तो उसने उसके परिजनों से नम्बर लेकर उसको पीड़िता का अश्लील वीडियो भेज दिया।

epmty
epmty
Top