अब एएसपी क्यूटीक्स-टिंकी की प्रतिमा दिलाएगी बड़े-बड़े कारनामों की याद

अब एएसपी क्यूटीक्स-टिंकी की प्रतिमा दिलाएगी बड़े-बड़े कारनामों की याद

मुजफ्फरनगर। पुलिस लाईन में आयोजित किए गए समारोह में 6 वर्षों तक पुलिस विभाग में तैनात रही एएसपी क्यूटीक्स-टिंकी की प्रतिमा का अनावरण किया गया। क्यूटीक्स-टिंकी की प्रतिमा अब ड्यूटी के दौरान उनके द्वारा किए गए बडे-बडे कारनामों की याद दिलाएगी।

शनिवार को पुलिस लाईन में आयोजित किए गए समारोह में पिछले 6 वर्षों से पुलिस विभाग में तैनात रही एएसपी क्यूटीक्स-टिंकी की प्रतिमा का एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय के नेतृत्व में डॉग हैंडलर सुनील कुमार शर्मा ने पुलिस अधिकारियों में पुलिसकर्मियों की मौजूदगी के बीच अनावरण किया। प्रतिमा का उद्घाटन करने वाले डॉग हैंडलर सुनील कुमार वर्ष 2004 में उत्तर प्रदेश पुलिस में नियुक्त हुए थे और उन्होंने स्वाॅन को प्रशिक्षित करने व हैंडल करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

गौरतलब है कि जनपद के पुलिस विभाग में पिछले 6 वर्षों से तैनात एएसपी क्यूटीक्स-टिंकी का बीते वर्ष का 3 नवंबर को देहांत हो गया था। 6 वर्षों तक पुलिस विभाग में तैनात रही एएसपी ने जनपद में हत्या, लूट, चोरी अन्य संगीन धाराओं के अभियोगों का खुलासा करने में अपनी अहम भूमिका निभाई थी। एएसपी क्यूटीक्स-टिंकी के देहांत पर पुलिस विभाग में भारी शोक व्याप्त हो गया था। शनिवार को उनके कारनामों की यादों को ताजा रखने के लिए पुलिस लाईन में स्थापित की गई उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया।





epmty
epmty
Top