कश्मीर में अब एक और गैर कश्मीरी बना आतंकियों की गोली का निशाना

कश्मीर में अब एक और गैर कश्मीरी बना आतंकियों की गोली का निशाना

श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर में गैर कश्मीरी लोगों पर हो रहे हमलों की वारदातें बंद होने का नाम नहीं ले रही है। अब एक और गैर कश्मीरी के ऊपर घाटी में आतंकियों द्वारा हमला किया गया है। पुलवामा में एक मजदूर को आतंकवादियों ने गोली मार दी है, जिसे तत्काल अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया है। जिसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

शुक्रवार को पुलवामा में आतंकवादियों द्वारा एक बार फिर से एक मजदूर को गोली मार दी गई है। आतंकियों की गोली का निशाना बने गैर कश्मीरी मजदूर को तुरंत अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया है। अस्पताल में भर्ती कराए गये मजदूर की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। मजदूर को गोली मारने वाले आतंकवादियों की तलाश के लिए अब पुलिस द्वारा इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। आतंकवादियों की गोली का निशाना बना मजदूर पश्चिम बंगाल का रहने वाला है जिसका नाम मुनीर उल इस्लाम बताया गया है।

epmty
epmty
Top