कटा चालान-नहीं आई अक्ल, मास्क ना लगाने पर अब 10,000 का जुर्माना

कटा चालान-नहीं आई अक्ल, मास्क ना लगाने पर अब 10,000 का जुर्माना

देवरिया। राज्य में विकराल रूप धारण कर रही कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से लोगों को संक्रमित होते देखकर भी बेपरवाह लोगों की अकल ठिकाने नहीं आ रही है। मास्क ना लगाने पर हुए चालान के बाद भी लापरवाह युवक ने मास्क नहीं लगाया। अब उसकी अक्ल ठिकाने लगाने के लिए पुलिस द्वारा 10000 रूपये का चालान किया गया है।

दरअसल सोमवार को जनपद देवरिया के लार थाने की पुलिस सरकार द्वारा मास्क ना लगाने वाले लोगों के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने के आदेशों के तहत मास्क लगाओं अभियान चलाते हुए चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान थाना क्षे़त्र के गांव बरियारपुर का अमरजीत यादव बिना मास्क लगाए ही अपने चार पहिया वाहन को लेकर आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने हाथ देकर आरोपी कार चालक को रुकवाया और उससे पूछताछ कर मास्क ना लगाने की वजह से उसके खिलाफ चालानी कार्रवाई शुरू कर दी। इसी बीच युवक पुलिस के सामने यह बात कह बैठा कि 1 दिन पहले ही रविवार को उसका मास्क नहीं लगाने पर 1000 रूपये का चालान हुआ था। युवक की बात को सुनकर पुलिस चैक गई और फिर क्या था 1 दिन पहले ही चालान कटने के बाद भी राह पर आने की बजाय मास्क नहीं लगाने पर युवक का 10000 रूपये का चालान काट दिया। एसपी ने बताया कि मास्क ना लगाने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और दूसरी बार बिना मास्क के पकड़े जाने पर 10000 का जुर्माना किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को थामने के लिए मास्क लगाओ अभियान चलाया जा रहा है पिछले 2 दिनों के भीतर बिना मास्क लगाए पकड़े गए कुल 331 व्यक्तियों से 331000 की जुर्माना राशि वसूल की गई है।

epmty
epmty
Top