यहां भी हुआ निर्भया जैसा कांड- गैंगरेप के बाद प्राइवेट पार्ट में डाली..

यहां भी हुआ निर्भया जैसा कांड- गैंगरेप के बाद प्राइवेट पार्ट में डाली..

गाजियाबाद। राजधानी दिल्ली में हुए निर्भया कांड जैसे गैंगरेप के मामले को अब महानगरों में शामिल हो चुके गाजियाबाद में भी अंजाम दिया गया है। अगवा की गई महिला के साथ 2 दिन तक गैंग रेप किया गया। बाद में उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड डालकर दरिंदों ने उसे बोरी में बंद करके फेंक दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर दौड़ी पुलिस ने महिला को ज़ीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया है। महिला आयोग की अध्यक्ष ने अब एसएसपी को नोटिस भेजकर जवाब तलब किया है।

बुधवार को गाजियाबाद में भाई की जन्मदिन पार्टी में आई दिल्ली की एक महिला से 2 दिन तक बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है। गैंगरेप का शिकार हुई महिला 16 अक्टूबर को राजधानी दिल्ली से चलकर गाजियाबाद में अपने भाई की जन्मदिन पार्टी में आई थी। उसी दिन रात तकरीबन 9.00 बजे जब पार्टी खत्म हुई तो भाई महिला को दिल्ली आश्रम रोड नंदग्राम हाईवे पर छोड़कर वापस अपने घर लौट गया। ऑटो का इंतजार कर रही महिला के घर से रात तकरीबन 11.00 बजे उसके बेटे का अपने मामा के पास फोन आया कि उसकी मां अभी तक घर नहीं पहुंची है। इसके बाद महिला की खोजबीन का काम शुरू किया गया लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।

18 अक्टूबर की सवेरे थाना नंद ग्राम पुलिस को डायल 112 के माध्यम से जानकारी मिली कि आश्रम रोड के पास एक महिला पड़ी हुई है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और बोरे में बंद मिली महिला को बाहर निकालकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया। महिला से की गई पूछताछ में पता चला है कि स्कॉर्पियो कार में सवार होकर आए युवक हथियारों की नोक पर उसे उठाकर अपने साथ ले गए थे।

स्कार्पियो सवार चार युवक उसे एक सुनसान स्थान पर ले गए। जहां एक अन्य युवक पहले से मौजूद था। पांचों युवकों ने 2 दिन तक उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और बाद में हाथ पैर बांध दिए तथा बोरे में बंद करके फेंककर चले गए। पुलिस इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

उधर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने बुधवार की सवेरे ट्वीट करके कहा है कि दिल्ली की लड़की गाजियाबाद से रात में वापस आ रही थी। उसे जबरन उठाकर बदमाश गाड़ी में ले गए। 5 लोगों ने 2 दिन तक उससे दुष्कर्म किया। उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड घुसा दी। सड़क किनारे बोरी में मिली तब भी रॉड उसके अंदर थी। अस्पताल में जिंदगी के लिए वह महिला लड़ रही है। महिला आयोग अध्यक्ष ने एसएसपी गाजियाबाद को नोटिस जारी किया है।

epmty
epmty
Top