सिंघू बार्डर पर हुई हत्या का आरोपी निहंग गिरफ्तार- पुलिस रिमांड पर

सिंघू बार्डर पर हुई हत्या का आरोपी निहंग गिरफ्तार- पुलिस रिमांड पर

चडीगढ़। हरियाणा में सोनीपत की अदालत ने सिंघु बॉर्डर पर किसान धरना स्थल पर एक व्यक्ति की नृशंस हत्या करने के आरोपी पंजाब के गुरदासपुर जिले बिटवाह निवासी सरबजीत सिंह को आज सात दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने इस घटना के सम्बंध में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर आज अदालत में पेश किया, जहां से उसे सात दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश दिये गये। इस बीच पुलिस ने मृतक के शव का सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करा कर इसे परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पहचान पंजाब के तरनतारन जिले के चिमा खुर्द निवासी लखबीर सिंह के रूप में हुई है। आरोपी ने पूछताछ के दौरान हत्या का अपराध कबूल कर लिया है। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये प्रयासरत है।







epmty
epmty
Top