दो दर्जन आईपीएस अधिकारियों के तबादले

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने आज भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के लगभग दो दर्जन अधिकारियों के तबादला और पदस्थापना आदेश जारी किए, जिससे भोपाल और इंदौर जोन के वरिष्ठ अधिकारी भी प्रभावित हुए हैं।
विशेष पुलिस महानिदेशक, को ऑपरेटिव फ्रॉड एवं लोक सेवा गारंटी तथा आरटीआई, पुलिस मुख्यालय भोपाल से आरटीआई का कार्य लेकर यह कार्य अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय भोपाल वी मधुकुमार को दिया गया है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक नक्सल विरोधी अभियान पुलिस मुख्यालय भोपाल जी पी सिंह को इसी पद पर अजाक शाखा में भेजा गया है।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एससीआरबी, पुलिस मुख्यालय भोपाल राजेश चावला को मप्र पुलिस अमकादी भौंरी, भोपाल का संचालक बनाया गया है। पुलिस मुख्यालय भोपाल में आर एंड डी एवं पुलिस मैन्युअल के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक बी बी शर्मा से पुलिस मैन्युअल विभाग ले लिया गया है।
भोपाल जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक उपेंद्र कुमार जैन को मप्र पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन, भोपाल का प्रबंध संचालक बनाया गया है। अतिरक्ति पुलिस महानिदेशक अजाक शाखा प्रज्ञा रिचा श्रीवास्तव काे अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक महिला अपराध शाखा में भेजा गया है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक निजी सुरक्षा एजेंसी पुलिस मुख्यालय भोपाल को इसी पर पुलिस मैन्युअल शाखा में भेजा गया है।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सतर्कता पुलिस मुख्यालय भोपाल ए साई मनोहर को भोपाल जोन में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जबलपुर चंचल शेखर को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय भोपाल एससीआरबी में भेजा गया है।
इंदौर जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक योगेश देशमुख को इसी पद पर उज्जैन भेजा गया है। विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी गृह विभाग मोहम्मद शाहिद अवसार को भोपाल में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के रूप में भेजा गया है। अब डी श्रीनिवास वर्मा गृह विभाग में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी होंगे, जो अभी तक पुलिस मुख्यालय भोपाल में पुलिस महानिरीक्षक कानून एवं व्यवस्था थे।
उज्जैन के पुलिस महानिरीक्षक राकेश गुप्ता को पुलिस मुख्यालय भोपाल में पुलिस महानिरीक्षक पदस्थ किया गया है। इंदौर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिनारायणचारी मिश्र को इंदौर में ही पुलिस महानिरीक्षक पदस्थ किया गया है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे अनुराग को पुलिस मुख्यालय भोपाल में अपराध अनुसंधान विभाग में पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है।
पुलिस मुख्यालय भोपाल में पुलिस महानिरीक्षक चयन एम एस सिकरवार को पुलिस महानिरीक्षक रेल भोपाल की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। उज्जैन के उप महानिरीक्षक मनीष कपूरिया को इंदौर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। उज्जैन पीटीएस के उप महानिरीक्षक श्रीमती कृष्णावेनी देसावातु को इसी पद पर भोपाल में एसएएफ में पदस्थ किया गया है। भिंड में स्थित विसबल की 17वीं वाहिनी के सेनानी जगत सिंह राजपूत को होशंगाबाद रेंज में उप महानिरीक्षक बनाया गया है।
अलीराजपुर के पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव को नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक अजय सिंह को सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल में पदस्थ किया गया है। पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक विशेष शाखा विजय कुमार भगवानी को अलीराजपुर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
वार्ता