मॉल गोलीबारी मामले में संदिग्ध गिरफ्तार

मॉल गोलीबारी मामले में संदिग्ध गिरफ्तार
  • whatsapp
  • Telegram

वाशिंगटन। अमेरिका के विस्कॉन्सिन में एक मॉल में हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। वुवातोसा पुलिस विभाग ने बयान जारी कर इसकी जानकारी दी।

गत शुक्रवार को वुवातोसा के मेफेयर मॉल में एक संदिग्ध ने गोलीबारी की थी जिसमें आठ लोग घायल हुए थे। पुलिस विभाग ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शी ने शुरुआत में संदिग्ध की पहचान 20 से 39 वर्ष के बीच एक अंग्रेज व्यक्ति के रुप में की थी।

पुलिस प्रमुख बैरी एम वेबेर ने बताया कि वुवाकोसा पुलिस विभाग ने मॉल गोलीबारी मामले में 15 वर्षीय किशोर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के वक्त संदिग्ध के पास से उस हमले में इस्तेमाल की गई बंदूक भी बरामद हुई है।

पुलिस प्रमुख बैरी एम वेबेर ने हालांकि इस बारे में कोई सूचना नहीं दी कि हथियार किस प्रकार का था और संदिग्ध की गिरफ्तारी पर बहुत ज्यादा जानकारी नहीं दी।

  • whatsapp
  • Telegram
Next Story
epmty
epmty
Top