फतेहपुर: दो वांछित गिरफ्तार

फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा के निर्देशन पर चलाये जा रहे धर पकड अभियान के तहत जनपद के दो थानों की पुलिस ने वांछित चल रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार जाफरगंज थानाध्यक्ष आज अपने हमराह सिपाहियों के साथ क्षेत्र में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरूस्त रखने के उद्देश्य से गश्त कर रहे थे। तभी मुखबिर की सटीक सूचना पर वांछित चल रहा मोहनलाल उर्फ छुटकू पुत्र रामसजीवन निवासी भीष्मपुर को गिरफ्तार किया है। इसी प्रकार थरियांव थाने में तैनात उपनिरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने कश्त करते हुए वांछित अभियुक्त मुकेश कुमार पुत्र कल्लू प्रसाद पासी निवासी सखियांव को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनो के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही कर न्यायालय भेज दिया है।
(आईपीएन)
Next Story
epmty
epmty